Post Views 31
October 17, 2024
पुष्कर तीर्थ नगरी में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुष्कर सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। तीर्थ पुरोहित विनोद पाराशर ने बताया कि शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुष्कर सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं स्नान किया और पुण्य लाभ कमाया। शरद पूर्णिमा से कार्तिक मास स्नान शुरू हो गए। यह स्नान पूरे कार्तिक माह चलेंगे और श्रद्धालु पुण्य लाभ कमाएंगे। देशभर से स्नान करने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ेंगे।मान्यता है कि कार्तिक माह में स्नान करने से पुण्य लाभ मिलता है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved