Post Views 11
October 17, 2024
पुष्कर सरोवर स्नान कर मोटर साइकिल से अपने गांव वापस लौट रहे पति व पत्नी को बांसेली के पास प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को पुष्कर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुष्कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में नागौर जिले के गांव पादू कला थाना अंतर्गत गांव जलवाना तहसील मेड़ता निवासी मेवाराम चौधरी की पत्नी कमली की मौत हुई है। पुष्कर थाने से छीतरमल वैष्णव ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपनी मोटरसाइकिल से पुष्कर सरोवर का स्नान करने के लिए आए थे, उसका सरोवर स्नान करने के बाद अपने गांव लौटते समय बांसेली चौराहे पर प्राइवेट बस से एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved