Post Views 291
June 17, 2024
महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड एवं जम्मू-कश्मीर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री मंत्री भूपेंद्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर विश्वास जताया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारी नियुक्त किए। अलवर सांसद और वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र में चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved