For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 102409933
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: वर्ल्ड हेरिटेज डे की पूर्व संध्या पर सजाई गई मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारत और भाप इंजन |  Ajmer Breaking News: केंद्र  सरकार दूध पर लागू करें समर्थन मूल्य चौधरी- अजमेर,एक माह में नहीं मिला बकाया अनुदान तो करेंगे धरना प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: कचहरी रोड पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने नोटों की गिनती के दौरान की हेरा फेरी, लगभग 6 लाख 45 हजार 800 रुपए किए चोरी, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जीआरपी थाना  द्वारा 28.240 किग्रा0 डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। |  Ajmer Breaking News: केंद्र द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रख कर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश |  Ajmer Breaking News: सिविल डिफेंस टीम,एनडीआरफ एवं एसडीआरएफ ने 100 फीट ऊंचाई पर अटकी रोप वे ट्रॉली में फंसे तीन युवकों को किया सुरक्षित रेस्क्यू |  Ajmer Breaking News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण. योग, जागरूकता तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित |  Ajmer Breaking News: 44 करोड़ से होगा नालों का निर्माण , जल निकासी व्यवस्था होगी सुदृढ़ ,गुलाब बाड़ी एवं आसपास के निचले क्षेत्रों को जलभराव से मिलेगी निजात  , |  Ajmer Breaking News: 16 अप्रैल को राजस्थान पुलिस ने मनाया अपना स्थापना दिवस,  |  Ajmer Breaking News: मंगलवार रात जॉन्सगंज स्थित रेलवे के समपार फाटक के टूटने से फाटक के दोनों और लगा जाम, | 

राष्ट्रीय न्यूज़: केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का अजमेर जिले में भव्य स्वागत, जयपुर भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने किया स्वागत

Post Views 471

June 16, 2024

प्रदेश कार्यालय में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, गुलदस्ता देकर, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी।

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी का अजमेर जिले में प्रवेश पर बान्दर सिन्दरी में किशनगढ़, सिलोरा, सुरसुरा तथा अरांई क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपस्थित समर्थकों ने स्वागत किया। पाटन गांव में भी उनका जोरदार स्वागत हुआ। डींडवाड़ा के ग्रामीणों के द्वारा टोल प्लाजा से पहले स्वागत में पलक पांवडे बिछा दिए। टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में व्यक्तियों ने आतिशबाजी के साथ माल्यार्पण किया।

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी के किशनगढ़ नगर में प्रवेश करने पर नगर परिषद सभापति दिनेश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शानदार स्वागत किया गया। इसमें कृषक कल्याण के कर्तव्य को सुचारू सम्पादित करवाने के प्रतीक स्वरूप हरियाली तथा जेई का उपहार प्रदान किया गया। चौधरी के नगर प्रवेश के समय सम्मान समारोह स्थल पर बारिश हुई। यह बारिश प्रतिकात्मक रूप से केवल समारोह स्थल पर ही हुई।

केन्द्रीय मंत्री तथा उनके काफिले के गुजरते ही वर्षा रूक गई। उनका रोड़वेज बस स्टेण्ड, कृषि उपज मण्डी समिति, तिलक नगर, राधा कृष्ण विहार, पहाड़िया चैराहा, कृष्णपुरी, गेगल सहित अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। इसमें भारतीय जनता पार्टी, मदनगंज व्यापार मण्डल, गणगौर महोत्सव समिति, सायंकालीन मिलन ग्रुप, अग्रवाल समाज, दशहरा मेला कमेटी जैसे कई संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल थे। जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा भी की गई।

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कृषक वर्ग के कल्याण की जिम्मेदारी अजमेर के आमजन के आशिर्वाद से मिली है। इसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार भी जताया।

अजमेर संसदीय क्षेत्र की पेयजल सहित समस्त समस्याओं का समाधान किया जाएगा। क्षेत्र के किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाना प्रमुख ध्येय रहेगा। इस अवसर पर किशनगढ़ प्रधान रामचन्द्र थाकण, वेदप्रकाश, गोपाल गुर्जर, हनुमान भादू, रघुनाथ थेपलिया, तेज सिंह राठौड़, सुभाष चौधरी, रामअवतार वैष्णव, सुनिता यादव, कंवल प्रकाश किशनानी, विमल बड़जात्या, राजू शर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी अर्चना चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्री तेजाजी विकास समिति ट्रस्ट सुरसुरा की ओर से चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि देश विदेश में प्रसिद्ध लोक देवता श्री वीर तेजाजी महाराज की कर्म एवं निर्वाण स्थली सुरसुरा (मुख्य धाम) के नव निर्माण तेजा सरोवर (कुण्ड) का कार्य प्रगति पर है।

तेजा सरोवर के निर्माण के लिए पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तेजा सरोवर के निर्माण कार्यों की डीपीआर के अनुसार लागत राशि 23 करोड़ रूपए की बनाई गई। पिछली कांग्रेस सरकार ने उक्त कार्य को करने के लिए 6 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई। तेजा सरोवर व मन्दिर नव निर्माण के लिए शेष 17 करोड़ रूपए की अविलंब स्वीकृति जारी कराने एवं सुरसुरा को पर्यटन धाम के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी का शनिवार को दिल्ली से किशनगढ़ (अजमेर) जाते समय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रेवन्त सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भागीरथ चौधरी केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार दिल्ली से सुबह रवाना हुए, रास्ते में हरियाणा-राजस्थान सीमा पर शाहजहांपुर पहुंचने पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसी तरह नीमराणा, बहरोड़, पावटा, कोटपूतली, शाहपुरा, चंदवाजी पुलिया के नीचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीरथ चौधरी का स्वागत किया।

उसके पश्चात भागीरथ चौधरी भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने बधाई एवं शुभकानायें दी। प्रदेश कार्यालय में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, गुलदस्ता देकर, फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस मौके पर भागीरथ चौधरी ने उपस्थित मोर्चें के सभी प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का ह्दय से आभार व्यक्त किया।



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved