Post Views 11
January 12, 2023
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान
लिए दुग्ध उत्पादों के नमूने
अजमेर, 12 जनवरी।शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत 3 दिन के लिए चलाए गए दूध एवं दूध से बने उत्पादों के सघन जांच अभियान में फूड सेफ्टी टीम ने दरगाह बाजार एवं नला बाजार क्षेत्र में कार्रवाई की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनुज पिंगोलिया ने बताया कि सघन जांच अभियान में नला बाजार स्थित किशन डेयरी से क्रीम, खजाना गली के लल्लू दूधवाले से रबड़ी, मोती कटला उतार स्थित किसान डेयरी से दही एवं मासूम स्वीट्सदरगाह बाजार रोड से दूध के नमूने लिए गए। साथ ही उर्स के मद्देनजर दरगाह बाजार स्थित मिठाइयों और अन्य खाने पीने की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। खाद्य सामग्री को ढककर रखने,साफ सफाई रखने,खराब हो चुकी एक्सपायरी खाद्य सामग्री विक्रय नहीं करने और फूड लाइसेंस को दुकान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारीश्री सुशील चोटवानी तथा श्री मुकेश वैष्णव, डेयरी प्रतिनिधि दीपक वैष्णव एवं सहायक राजकुमार इंदौरिया शामिल रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved