For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173969652
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: मकर सक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी का मजा लें भरपूर, पर रेलवे ट्रैक से रहें दूर

Post Views 11

January 12, 2023

भारतवर्ष में मकर सक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई जगह इस पर्व पर पतंगबाजी भी की जाती है।  प्रतिवर्ष रेलवे ट्रैक के पास पतंगबाजी के चलते कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं

मकर सक्रांति के पर्व पर पतंगबाजी का मजा लें भरपूर, पर रेलवे ट्रैक से रहें दूर

भारतवर्ष में मकर सक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई जगह इस पर्व पर पतंगबाजी भी की जाती है।  प्रतिवर्ष रेलवे ट्रैक के पास पतंगबाजी के चलते कई लोग दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वर्तमान में अजमेर मंडल अधिकांश रेल खंडों पर विद्युत कर्षण पर रेलगाड़ियां संचालित की जा रही है। रेलवे ट्रैक के ऊपर गुजर रही विद्युत तारों में 25 हजार वोल्ट की विधुत का प्रवाह रहता है। इन तारों से पतंग की डोर के संपर्क में आ जाने पर तेज विद्युत का करंट लग सकता है। विशेषकर धातु युक्त मांझे से यह करंट तीव्र गति से झटका पहुंचा सकता है, जो कि जानलेवा भी हो सकता है। साथ ही रेलवे ट्रैक पर गुजर रही तीव्र रेलगाड़ियों से आप दुर्घटना का शिकार भी हो सकते हैं। रेलवे प्रशासन आम लोगों से अपील करता है कि पतंगबाजी के लिए रेलवे ट्रैक एवं रेलवे परिसरों से दूर रहें। 
रेलवे ट्रैक को  अनाधिकृत स्थानों से पार करना रेल अधिनियम 1989 की धारा 147 के अनुसार दंडनीय अपराध भी है, इसके लिए आपको 1000 रुपए तक के आर्थिक दंड अथवा 6 माह का कारावास या दोनो से एक साथ दंडित किया जा सकता है। 
  रेलवे प्रशासन सभी लोगों विशेषकर अभिभावकों से अपील करता है कि अपने बच्चों को रेलवे ट्रैक से दूर रखें। सतर्क रहें,  सुरक्षित रहें। विद्युतीकृत तारों में फसें पतंग की डोर को न छुऐं। अपने जीवन के डोर को कटने ना दें। धातुमय माँझों का उपयोग न करें।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved