Post Views 11
January 12, 2023
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के तपस्वी और पुजारियों पर दिए गए बयान को लेकर जहां देश भर से प्रतिक्रिया आ रही है। वहीं तीर्थ नगरी पुष्कर के तीर्थ पुरोहित और भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। तीर्थ पुरोहित और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की।
पुष्कर कस्बे के रामधाम तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ता और तीर्थ पुरोहितों ने जमकर नारेबाजी की। और राहुल गांधी का पुतला बनाकर उसे आग के हवाले कर दिया । भाजपा अजमेर देहात के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक सिंह रावत ने बताया कि राहुल गांधी ने इस तरह का बयान देकर केवल पुजारी समुदाय का अपमान नहीं किया है अपितु पूरे हिंदू समाज का अपमान किया है। राहुल गांधी खूब कपड़ों के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। उन्हें हिंदू धर्म शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए। हिंदू धर्म स्थलों पर तीर्थ पुरोहित और पुजारी ही जन्म,परण,मरण और तरण के कार्यों को संपन्न करवाते हैं। ऐसे में तेज पुरोहितों का अनादर अनुचित बात है।
स्थानीय तीर्थ पुरोहित जय कुमार पाराशर ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिया गया बयान निंदनीय है। राहुल गांधी और उनका परिवार पुष्कर आया है और यहां तीर्थ पुरोहितों ने ही उनके धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करवाए हैं । पुरोहितों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि राहुल गांधी पुजारी पुरोहितों के संबंध में कहीं बात को यदि वापस नहीं लेते हैं तो तीर्थ पुरोहित समाज विरोध स्वरूप राहुल गांधी के जीते जी पिंडदान कर देगा
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved