Post Views 31
January 11, 2023
32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ
सड़क दुर्घटनाएं रोकना सामुहिक जिम्मेदारी, सभी को करने होंगे प्रयास - जिला कलक्टर
अजमेर 11 जनवरी।32वां राष्टीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभजिला कलक्टर श्री अंश दीपएवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट द्वारा बुधवार को जवाहर रंगमंच में किया गया।
जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने कहा कि सरकार दुर्घटनाएं रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास करती है। इसी के अन्तर्गत 32वां सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जनजागरूकता पैदा करने के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई है। कोरोना के पश्चात सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ना चिंताजनक है। 2022 में यह संख्या 1.5 लाख रही। यह संख्या किसी आंतकी हमले, प्रचलित बीमारी एवं अन्य दुर्घटनाओं की तुलना में अधिक है। इसे कम करने का सामुहिक प्रयास होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सड़क का उपयोग करने वाले समस्त व्यक्तियों को सड़क नियमों की जानकारी होनी चाहिए। इसके लिए पुलिस एवं परिवहन विभाग समय-समय पर प्रयास करते है। सड़क का सावधानी से उपयोग किया जाना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं को रोकना सामुहिक जिम्मेदारी है। सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना तथा गुड समारिटन योजना के माध्यम से इस दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। समस्त व्यक्तियों को अच्छा मददगार व्यक्ति बनने का कर्तव्य निभाना चाहिए।
प्रशिक्षु आईपीएस श्री सुमित मेहरडा ने संबोधित करते हुए उपस्थित जनों से सडक दुर्घटना के कारणों एवं उपायों के साथ सीट-बेल्ट एवं हेलमेट की आवश्यकता के लिए वैज्ञानिक आधार बताते हुए समझाया। माता-पिता एवं परिजनों से सडक सुरक्षा नियमों की पालना बच्चों से करवाने का आव्हान किया। इनका उपयोग चालान से बचने के स्थान पर आदत बना कर करे।
शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक श्री बी.सी. मण्डरावलिया ने बताया कि जिले की लगभग 1800 से अधिक स्कूलों में 12 जनवरी को निबन्ध एवं स्लोगन प्रतियोगिता तथा 13 जनवरी को पोस्टर एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात 14 जनवरी को ब्लॉक स्तर पर निबन्ध, स्लोगन, पोस्टर एवं कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। रविवार 15 जनवरी को जिला स्तरीय ऑनलाईन रोड सेफ्टी क्विज का आयोजन किया जाएगा। इसमें लगभग 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राऎं प्रतिभागी होंगे।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा जवाहर रंगमंच में लगाई गई सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह का परिचय एवं सप्ताह के दौरान की जाने वाली सड़क सुरक्षा गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में अजमेर शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 800 छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न हितधारक विभागों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
श्री राठौड़ ने बताया कि शुभारंभ समारोह के पश्चात सड़क सुरक्षा रैली को जिला कलक्टर श्री अंश दीप एवं पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली जवाहर रंगमंच से बजरंग-गढ चौराहा, सूचना केन्द्र, अम्बेडकर सर्किल तथा मेडिकल कॉलेज होते हुए जवाहर रंगमंच पर समाप्त हुई। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। कृति प्रोडक्शन द्वारा निर्मित गुड सेमेरिटन-सेव लाईफ लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
उन्होंने बताया कि गुरूवार को हेलमेट मोटर साईकल रैली प्रातः 10 बजे रीजनल कॉलेज से वैशाली नगर, पुरानी चौपाटी, बजरंग-गढ चौराहा, पुरानी आरपीएससी, एलिवेटेड रोड़, मार्टिण्डल ब्रिज, श्रीनगर रोड, बस स्टेण्ड से इण्डोर स्टेडियम तक के लिए आयोजित होगी। जिले के पुलिस कर्मियोंएवं स्वास्थ्य कर्मियों को सड़क सुरक्षाएवं जीवन दायिनी प्रशिक्षण और सड़क दुर्घटना अन्वेषण का प्रशिक्षण दो पारियों में जवाहर रंगमंच में दिया जाएगा।निबन्ध एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं जिले के समस्त विद्यालयों में होगी। ग्राम पंचायतों एवं स्कूलों में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्राम पंचायतों एवं खनन क्षेत्रों में गैर मोटर चलित, मोटर चलित वाहनों और पशुओं के सींगो पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई जाएगी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विकास सांगवान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल जोशी, सावर्जनिक निर्माण विभागके अधीक्षण अभियन्ता श्री अशोक तंवर,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीडॉ. अनुज पिंगोलिया, जिला परिवहन अधिकारी श्री राजीव शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक श्री रामावतार चौधरी,यातायात निरीक्षकश्रीमती नीतू राठौड़,श्री प्रकाश जैन एवं लॉयन्स क्लब सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved