For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173969443
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: उर्स मेला-2023 जिला कलक्टर ने किया दरगाह क्षेत्र का अवलोकन व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश

Post Views 11

January 11, 2023

 जिला कलक्टर ने कहा कि उर्स मेला अपनी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है। मेले के दौरान समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए

उर्स मेला-2023
जिला कलक्टर ने किया दरगाह क्षेत्र का अवलोकन
व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में दिए आवश्यक निर्देश
      अजमेर 11 जनवरी। उर्स मेला-2023 के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ दरगाह क्षेत्र का अवलोकन किया। 
    जिला कलक्टर श्री अंश दीप ने बुधवार को उर्स मेले के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं का मौके पर निरीक्षण किया। दरगाह क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों को व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। दरगाह में अधिकारियों के साथ जायजा लिया गया। इस दौरान दरगाह कमेटी एवं दरगाह से जुड़ी संस्थाओं से पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने सुझाव दिए।
    जिला कलक्टर ने कहा कि उर्स मेला अपनी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है। मेले के दौरान समस्त प्रकार की व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उच्च स्तरीय होनी चाहिए। जायरीन को पर्याप्त सुविधाएं देने के लिए सरकार एवं प्रशासन संकल्पबद्ध है। इसमें दरगाह से जुड़ी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। आपसी समन्वय के साथ उर्स का आयोजन किया जाना चाहिए।
    उन्होंने कहा कि दरगाह में पानी बिखरने से जायरीन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकते है। इससे बचने के लिए विशेष प्रबंध एवं परिवर्तन किए जाए। दरगाह तथा दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जाए। इसमें नगर निगम एवं पुलिस विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बार-बार अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही भी की जाएगी। दरगाह क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लटकते तारों को सम्बन्धित द्वारा ऊंचा किया जा रहा है। गुरूवार तक समस्त केबल एवं इन्टरनेट प्रोवाईडर अपने तारों को 4 मीटर तक ऊंचाकरेंगे। साथ ही इन्हें दीवार के सहारे फिट करेंगे। इसकी पालना सम्बन्धित कम्पनियों द्वारा करने के पश्चात रिपोर्ट  सक्षम स्तर को प्रस्तुत करनी होगी। 
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री चूनाराम जाट, मेला मजिस्ट्रेट भावना गर्ग सहित पुलिस, प्रशासन, दरगाह कमेटी एवं अंजुमन के अधिकारी उपस्थित थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved