For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 173969651
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेल मंडल के मुख्य स्टेशनों पर 3 और 4 नवंबर को 'डीएलसी 5.0' व शिकायत निवारण हेतु विशेष शिविर |  Ajmer Breaking News:  स्वगणना 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक प्रस्तावित द्वितीय चरण के लिए नियमित सहायक एवं तकनीकी सहायकों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: उपभोक्ताओं के हितों को सुरक्षित रखते हुए सोमवार को दीपावली पर्व के परिप्रेक्ष्य में पैकेज कमोडिटी की पालना में औचक निरीक्षण किए गए। |  Ajmer Breaking News: महज 2 साल 10 माह की उम्र में प्रांश दगदी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 3 किलो वजन के साथ 1 मिनट  60 सेकेंड  स्केटिंग कर रचा इतिहास।। |  Ajmer Breaking News: अजमेर ऑफिस जा रही युवती से बैग छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार, मामला दर्ज |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 11 में सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ, विधायक कोष से खर्च होंगे 11.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बाजार में सरपंच की जेब से 50 हजार रुपये निकाल कर भाग रहे बदमाश को रंगे हाथों पकड़ा, कोतवाली थाना पुलिस के किया सुपुर् |  Ajmer Breaking News: ​पुष्कर मेला 2026 बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की सख्त कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: खानचन्दानी सेवा संस्था दीपावली पर वृद्धजनों को नए वस्त्र वितरित  |  Ajmer Breaking News: घुघरा घाटी पर डिवाइडर बंद करने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, सड़क जाम कर जताया विरोध | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान आईटी बेडमिंटन व टेबिल टेनिस लीग 2022 के सभी वर्गों में विजेता रहे आईटी कार्मिकों को अजमेर जिला कलक्टर अंश दीप द्वारा सोमवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Post Views 11

January 10, 2023

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सभी वर्गों में अजमेर के कार्मिकों द्वारा अभूतपूर्व सफलता के लिए जिला कलक्टर द्वारा प्रशंसा की गई।

आईटी बैडमिंटन विजेताओं को जिला कलक्टर ने किया सम्मानित 

            अजमेर, 9 जनवरी। राजस्थान आईटी बेडमिंटन व टेबिल टेनिस लीग 2022 के बेडमिंटन प्रतियोगिता के सभी वर्गों में विजेता रहे आईटी कार्मिकों को अजमेर जिला कलक्टर अंश दीप द्वारा सोमवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

            राजस्थान अधीनस्थ कंप्यूटर कर्मचारी संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति पाराशर ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी संचार विभाग राजस्थान जयपुर द्वारा राजस्थान आईटी बेडमिंटन व टेबिल टेनिस लीग 2022 का आयोजन जयपुर में किया गया था। प्रतियोगिता के सभी वर्गों में विजेता रहे आईटी कार्मिकों को सोमवार को अजमेर जिला कलक्टर अंश दीप द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के सभी वर्गों में अजमेर के कार्मिकों द्वारा अभूतपूर्व सफलता के लिए जिला कलक्टर द्वारा प्रशंसा की गई।
             श्रीमती पाराशर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पुरूष डबल्स प्रतियोगिता में राजस्व मण्डल अजमेर के सहायक प्रोग्रामर अंकित कुमार बालम विजेता रहे। महिला डबल्स प्रतियोगिता में राजस्व मण्डल अजमेर की सूचना सहायक श्रीमती एकता व पशुपालन विभाग अजमेर की सूचना सहायक श्रीमती पल्लवी शर्मा विजेता रही। महिला सिंगल प्रतियोगिता में श्रीमती पल्लवी शर्मा विजेता रही। इसी प्रकार मिक्स डबल्स प्रतियोगिता में श्रीमती एकता व अंकित कुमार बालम विजेता रहे। प्रतियोगिता के 36 से 50 वर्ष आयुवर्ग में पुरूष सिंगल में ब्लॉक अरांई के प्रोग्रामर  उमेश कुमार उप विजेता रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved