Post Views 321
October 31, 2022
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी के ऊपर बने हैंगिंग ब्रिज के गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत से अजमेर जिला प्रशासन को लेना होगा सबक
अजमेर की एकमात्र आनासागर झील पर बने हैंगिंग पुल की भी हालत जर्जर, कभी भी हो सकता है हादसा
गुजरात के मोरबी में रविवार शाम को मच्छु नदी के ऊपर बने केबल सस्पेंशन पुल के टूट जाने से नदी में गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। लगभग 200 वर्ष पुराने इस पुल को 6 महीने तक बंद रखने के बाद इसका मेंटेनेंस करके दोबारा से पब्लिक के लिए खोला गया था और जैसे ही खोला गया आप इस पर तादात से ज्यादा लोगों के आ जाने से यह हादसा घठित हुआ। कुछ ऐसा ही वाकया अजमेर की एकमात्र दर्शनीय स्थल कही जाने वाली आनासागर झील पर बने हेंगिंग पुल का भी है। इस हैंगिंग पल को भी जर्जर होने की वजह से बंद किया जा चुका है। वहीं कुछ लोग इस पुल पर जाने की कोशिश करते हैं जबकि इस पर डंडे लगाकर इसे बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन को इस और जल्द से जल्द ध्यान देकर इस पुल की या तो मरम्मत करानी चाहिए या इस पुल को यहां से हटाना चाहिए अन्यथा यहां पर भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved