Post Views 11
October 31, 2022
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल करेंगे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का शुभारंभ,ढाई हजार पुलिसकर्मी रहेंगे अलर्ट मोड़ पर, चार सौ जवान संभालेंगे यातायात व्यवस्था
अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की यात्रा को लेकर अजमेर जिला पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं जिला पुलिस ने पुष्कर मेले में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए ढाई हजार से अधिक पुलिस जाप्ता तैनात किया है जिसमें चार सौ पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था को संभालेंगे बड़ी संख्या में सादा वर्दी में पुलिस कर्मी भी पुष्कर में तैनात रहेंगे जिससे कि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके
मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला प्रारंभ होने जा रहा है मुख्यमंत्री अशोक गहलोत झंडारोहण कर अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की शुरुआत करेंगे इसे लेकर अजमेर जिला पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कर ली है।
सोमवार को एसपी कार्यालय में एसपी चुनाराम जाट व एडिशनल एसपी, सीओ सहित थाना अधिकारियों की बैठक लेकर कई दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में एसपी चुनाराम जाट ने बताया कि पुष्कर मेले में आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस बार मेले में ढाई हजार से अधिक पुलिसकर्मियों का जाप्ता तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने यह भी बताया कि यह पहली बार होगा जब तीर्थराज पुष्कर के पवित्र घाटों पर पुलिसकर्मी के साथ ही पुलिस मित्र और एसडीआरएफ की टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। पुष्कर के घाटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दो पारियों में लगाई गई है। पुलिसकर्मी दिन और रात अलग-अलग ड्यूटी देंगे। यह पहली बार होगा जब श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए ब्रह्मा मंदिर में एंट्री प्लाजा वाले गेट के माध्यम से भी एंट्री दी जा सकेगी। इसके साथ ही अस्थाई पार्किंग भी बनाई गई है इस पार्किंग में पुलिस कर्मियों के द्वारा व्यवस्था संभाली जाएगी साथ ही सादा वस्त्रों में पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहेंगे जिससे चेन स्नेचिंग, पर्स,मोबाइल आदि की चोरी और अन्य अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved