Post Views 11
October 31, 2022
बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रामिकों ने ली ईमानदारी से कार्य करने की शपथ
अजमेर,बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय, अजमेर की ओर से 31 अक्टूबर 2022 से 06 नवम्बर 2022 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है | जिसका उद्देश्य “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” “Corruption free India for a developed Nation” दिया गया है | इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय प्रमुख श्री नितिन अग्रवाल द्वारा सभी स्टाफ को संबोधित किया जिसमें उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों को ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संदेश दिया तथा अपने कार्यों में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया |
सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा सभी ने पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ बैंक में अपनी सेवाएं देने की शपथ ली |
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved