For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 142262757
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी,अजमेर जिले के लगभग 1.65 लाख किसानों को मिला लाभ, |  Ajmer Breaking News: पर्यटन नगरी के रूप में उभर रहा अजमेर हर क्षेत्र में हुआ विकास- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को किया विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास |  Ajmer Breaking News: नागौर: परबतसर में कोबरा का आतंक, एक ही गांव की दो महिलाओं को डसा, जेएलएन अस्पताल में भर्ती |  Ajmer Breaking News: अजमेर: डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के नाम पर साइबर ठगी, महिला के खाते से उड़े 5.80 लाख रुपये |  Ajmer Breaking News: अजमेर: प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस पर बदमाशों का धावा, थार जीप में की तोड़फोड़, रंगदारी का आरोप |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ में सिरफिरे बदमाश ने घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियों को किया आग के हवाले, वारदात CCTV में कैद |  Ajmer Breaking News: सेंचुरी शिक्षा संस्थान द्वारा गृहणियों एवं महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए पुष्कर रोड सेंचुरी स्कूल में लगाई प्रदर्शनी लगाई गई |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालयअजमेर में पित्ताशय कैंसर की पहली लेप्रोस्कोपिक रेडिकल सर्जरी सफल |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्पताल अजमेर में रोबोटिक सर्जरी से हार्ट का सफल ऑपरेशन  |  Ajmer Breaking News: अचानक आई बाढ़ के दौरान वरुण सागर में फंसे ग्रामीणों को किया रेस्क्यू, जिला प्रशासन ने मानसून पूर्व बाढ़ और जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की मॉक ड्रिल | 

अजमेर न्यूज़: कांग्रेसियों ने किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन

Post Views 51

October 31, 2022

इंदिरा गांधी व पटेल स्मारक पर आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ सहित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किए श्रदासुमन अर्पित

कांग्रेसियों ने किया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व लौह पुरुष पटेल को नमन

इंदिरा गांधी व पटेल स्मारक पर आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ सहित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किए श्रदासुमन अर्पित

अजमेर। शहर कांग्रेसियों ने सोमवार को लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मना कर नमन किया। स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक पर इंदिरा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी  ने साहस का परिचय देते हुए बाग्लादेश को पाकिस्तान के चंगुल से आजाद कराकर पूरी दुनिया में भारत को शक्ति संपन्न राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा किया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इंदिरा गाधी के बताए रास्ते पर चलें। जैन ने कहा कि  कांग्रेस का इतिहास पलटेंगे, तो पायेंगे कि भारत का गौरवपूर्ण अतीत और कांग्रेस का इतिहास एक दूसरे का पूरक है। इंदिरा गांधी इस इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। विपरीत परिस्थितियों में इंदिरा गांधी ने जो सशक्त नेतृत्व देश को प्रदान किया, बैंकों का राष्ट्रीयकरण इसका एक उदाहरण मात्र है। हम देश के लिए दिए उनके बलिदान को नमन करते हैं। उसके बाद कांग्रेस जनों द्वारा पटेल स्टेडियम स्थित लोह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया, सरदार पटेल को याद करते हुए जैन ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद सैकड़ों रियासतों का विलय कराकर लौह पुरुष होने का गौरव हासिल किया।संपूर्ण देश को एकता एवं अखंडता के सूत्र में पिरोने वाले भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर हम उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं,स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पटेल जी के अथक प्रयासों के फलस्वरूप ही अखंड भारत के निर्माण का सपना साकार हुआ। उसके बाद सभी कांग्रेस जनो ने शपथ लेते हुए हमारे इन महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में  आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, वरिष्ठ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन, निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ, डॉ राजकुमार जयपाल, डॉ श्री गोपाल बाहेती, कमल बाकोलिया,अंकुर त्यागी,श्याम प्रजापति, महेश ओझा, कैलाश कोमल,अरुणा कच्छावा, रागिनी चतुर्वेदी, प्रताप यादव, विजय नागौरा, ईश्वर टहलियानी, सोना धनवानी, दिनेश के शर्मा ,राजकुमार गर्ग, सौरभ बजाड़,, मनीष सेन व सुकेश कांकरिया आदि मौजूद रहे।

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved