For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117646154
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के गंज थाना अंतर्गत में राधा विहार कॉलोनी में सोमवार देर रात चोरों ने एक बंद पड़े घर में ताले तोड़कर लगभग डेढ़ लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: शातिर ठगों ने जिला कलेक्टर को भी नहीं बक्शा, कलेक्टर की डीपी लगाकर बनाया फेक अकाउंट, अधिकारियों से विदेशी नंबर के जरिए मैसेज भेज कर मांगा पैसा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अमृता हाट की धूम 16 से, आएंगे देशी उत्पाद, होंगे आकर्षक आयोजन, 16 से 22 फरवरी तक वैशाली नगर अरबन हाट में होगा आयोजन |  Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान रोडवेज के जोनल मैनेजर रवि सोनी का दौरा, अधिकारियों की ली मीटिंग

Post Views 11

July 15, 2022

जोनल मैनेजर ने बस स्टैंड सहीत वर्कशॉप का निरीक्षण कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुना

शुक्रवार को राजस्थान रोडवेज के जोनल मैनेजर रवि सोनी केंद्रीय रोड़वेज बस स्टैंड पहुंचे। जहां उन्होंने रोडवेज अधिकारियों की मीटिंग ली तो वहीं केंद्रीय बस स्टैंड सहित वर्कशॉप का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। रोडवेज के अधिकारियों के साथ जोनल मैनजर ने बस स्टैंड के टिकट रूम, यात्री वेटिंग हॉल, प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था को देखा। निरीक्षण और दौरे के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए जोनल मैनेजर रवि सोनी ने बताया कि बस स्टैंड पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया गया है। जहां छोटी मोटी खामियों को छोड़कर बाकी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। बसों की व्यवस्था भी अच्छी है। इसके अलावा रोडवेज की आंतरिक व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 500 नई रोडवेज बसों के लिए सरकार को सीएमडी ने अपील भेजी है टेण्डर अपलोड कर दिया है। जिस पर जल्द ही कोई कार्रवाई होगी ऐसा अनुमान है। फंड की कमी की वजह से रोडवेज नई बसों का संचालन नहीं कर पा रही है। उन्होंने बताया कि रोडवेज यात्रियों को बसों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं रोडवेज बस के चालकों और परिचालकों द्वारा आ रही समस्याओं पर उनका कहना था कि मुख्य प्रबंधक और उनके द्वारा नियुक्त स्टाफ से बातचीत कर ग्राउंड स्तर पर इन समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। ज्यादातर  समस्या ड्यूटी के लेकर है ड्राइवरों का आरोप है कि उनसे लगातार 12 - 14 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है जिससे दुर्घटना होने का भय बना रहता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved