Post Views 11
July 15, 2022
ब्यावर नगर परिषद के सभागार में शुक्रवार 15 जुलाई से प्रशासन शहरों के संग शिविर के द्वितीय चरण का आगाज हुआ। शिविर के प्रथम दिन स्वायत्त शासन विभाग के उपनिदेशक आलोक जैन ने शिविर का औचक निरीक्षण कर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य के प्रति गम्भीर रहते हुए जनता के काम पूर्ण कर राहत पहुचाने के निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त रणजीत गोदारा भी साथ रहे। मीडिया से मुखातिब होते हुए डीडीआर आलोक जैन ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग शिविर के दूसरे चरण में निकाय क्षेत्र की जनता को ज्यादा से ज्यादा पट्टा उपलब्ध कराने के लिए हमारा विभाग प्रयासरत है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्पष्ट निर्देश है कि लोगो को ज्यादा से ज्यादा राहत मिले। इसके लिए हमारे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved