Post Views 51
July 15, 2022
राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंभू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में राजस्व मंडल के बाहर विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित कर एक आम सभा आयोजित की गई। जिसमें बताया गया कि राजस्थान बजट भाषण वर्ष 2022- 23 के बिंदु संख्या 125 की पालना में राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय मंत्रालयिक सेवा का काडर पुनर्गठित कर पदोन्नति के समुचित अवसर प्रदान करने की दृष्टि से आवश्यकता अनुसार पुनर्गठन एवं पदोन्नति पदों में वृद्धि के फलस्वरूप राजस्व विभाग के अधीन विभिन्न कार्यालयों में पदों की स्वीकृति अभी तक जारी नहीं की गई है। 10 जून 2022 को सुबह 11:00 बजे तक काडर पुनर्गठन हेतु प्रस्ताव मांगे गए थे राजस्व मंडल द्वारा उक्त सूचना राजस्व विभाग को भिजवाने से पूर्व परीक्षण हेतु समस्त जिला कलेक्टरों से वांछित सूचना भी प्राप्त कर ली, 1 माह से अधिक समय से समस्त जिला कलेक्टरों से सूचना प्राप्त होने के बाद भी राजस्व मंडल द्वारा काडर पुनर्गठन हेतु प्रस्ताव राजस्व विभाग को नहीं भिजवाए जा रहे, जिस कारण काडर पुनर्गठन के आदेश जारी नहीं होने से कार्मिक विभाग के परिपत्र 21 जून 2022 से पदोन्नति हेतु वांछित अनुभव में दिनांक 31अगस्त 2022 तक प्रदान किए गए शीथिलता का लाभ नहीं मिलने की शंका के कारण समस्त राजस्व मंत्रालय कार्मिकों में रोष व्याप्त हैं। शुक्रवार को राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी, संयुक्त रूप से राजस्व मंडल पर उपस्थित होकर मुख्यमंत्री से मांग कर रहे हैं कि राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों के काडर पुनर्गठन एवं संघ के 15 सूत्रीय मांग पत्र के संबंध में राजस्व मंडल से वांछित सूचना तत्काल शासन को भिजवाने हेतु निर्देशित करावे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved