Post Views 11
July 15, 2022
सिविल लाइन थाना अंतर्गत फेसबुक आईडी के जरिए चाइल्ड पोर्न वीडियो अपलोड करने के मामले में नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो दिल्ली के निर्देश पर सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमा नंबर 311/ 22 आईटी एक्ट 67 बी के तहत अनुसंधान करते हुए पुलिस ने आरोपी मोहम्मदाबाद निवासी हाल जेलर वाली गली लोहा खान में रहने वाले आरोपी विजय परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस थाने के सब इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने बताया कि 13 जुलाई को एनसीआरबी की एक रिपोर्ट के साथ 2 डीवीडी सिविल लाइंस थाने को प्राप्त हुई। जिसकी जांच सब इंस्पेक्टर हनुमान सिंह द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि यह पोर्न वीडियो सिम धारक विजय परिहार पुत्र नागेंद्र परिहार जाति राजपूत निवासी पाखना बिहार थाना मोहम्मदाबाद जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश हाल किराएदार हिना बानो का मकान कब्रिस्तान के पास जेलर वाली गली लोहखान अजमेर का होना पाया गया। जिसने अपनी फेसबुक आईडी राज ठाकुर के नाम से बना रखी है। इस आईडी के जरिए उसने 2 चाइल्ड पोर्न वीडियो फेसबुक और मेसेंजर पर अपलोड किए थे। आरोपी विजय परिहार दिहाड़ी मजदूरी करता है और विकृत मानसिकता के चलते वह इस तरह की गतिविधियों में लिप्त हैं और पोर्न फिल्में देखने का शौकीन है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved