Post Views 11
July 15, 2022
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई का जन्मदिन प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष हेम सिंह शेखावत के निर्देशानुसार आज पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यों के बीच मनाया गया। अजमेर शहर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने हजारीबाग पर गायों को चारा खिलाकर व गवर्नमेंट कॉलेज पर झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को केले व बिस्कुट, बच्चों को टॉफी वितरित करके श्री लाल जी देसाई का जन्मदिन मनाया। इसके साथ ही इंद्रा रसोई में गरीबो को भोजन कराया गया। इस अवसर पर अजेमर सेवादल अध्यक्ष अधिवक्ता देशराज मेहरा ने कहा कि जब से श्री लाल जी देसाई सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं तब से सेवादल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। सेवादल के मनोबल ओर स्वाभिमान को जगा कर एक अलग पहचान दी है। सेवा दल के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के लिए समर्पित कार्यकर्ता बनाया ,उनके नेतृत्व में साबरमती से दिल्ली तक आजादी की पैदल तिरंगा यात्रा निकाल कर एक नया इतिहास रचा गया, उन्होंने कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं में नया जोश पैदा करने का करने का आह्वान किया । आज उनके जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ ओर लंबी उम्र की कामना करते है। इस अवसर पर अजमेर सेवादल जिला अध्यक्ष एडवोकेट देशराज मेहरा, राजकुमार पांडेय, विनोद नकवाल, विष्णु गौड़, स्नेह लता नागोरी, नजरुउद्दीन कुरेशी, मुकेश सबलानिया, मनीष सेन, पुनीत सांखला, श्रवण गुर्जर, ओमप्रकाश मंडरायल, रहमान, सलीम, शंकर चीता, मुस्तकीन बिरजेश कहार, सोहन लाल सामरिया, वेदराज, भोरिलाल तुंनगरिया आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved