For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117555391
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अलवर के थाना अंतर्गत पुलिस ने मदार में कबाड़ियों के गोदाम के बीच एक एसयूवी कार से एक क्विंटल 3 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरे कट्टे किये बरामद,  |  Ajmer Breaking News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: 18 जुलाई से खाद्यान्न वस्तुओं पर लगने वाली 5% जीएसटी के विरोध में उतरे व्यापारी

Post Views 11

July 15, 2022

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के आह्वान पर देश भर में 16 जुलाई को रहेगी हड़ताल

जीएसटी काउंसिल की 47 वीं मीटिंग में आवश्यक वस्तुओं पर पैकेजिंग और लेबलिंग के नाम पर लगाए जाने वाले 5% जीएसटी की अनुशंसा को निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार को अजमेर होलसेल मर्चेंट एसोसिएशन अजमेर के बैनर तले व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष माणकचंद सिसोदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाद्यान्न वस्तुओं पर जीएसटी नहीं लगाने का ऐलान किया था लेकिन अब 18 जुलाई से समस्त खाद्यान्न वस्तुओं पर 5% जीएसटी लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके विरोध में 16 जुलाई को देश प्रदेश और अजमेर में खाद्यान्न वस्तुओं का होलसेल और खुदरा व्यापार पूरी तरह से बंद रहेगा। अजमेर में पड़ाव और अनाज मंडी के सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे वही लोडिंग अनलोडिंग भी नहीं होगी।
गौरतलब है कि जीएसटी काउंसिल की पिछले महीने हुई बैठक की सिफारिशों को केंद्र सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचित कर दिया। इसी के साथ 18 जुलाई से प्री पैकेज्ड व प्री लेबल्ड दाल, चावल, आटा, मैदा, सूजी, गुड, मुरमुरे, मखाना सहित अन्य खाद्य उत्पादों पर 5% जीएसटी लागू हो जाएगी। जिसका देश भर के व्यापारी विरोध कर रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved