Post Views 11
July 15, 2022
ब्यावर के राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में 20 रिक्त पदों पर चिकित्सको की नियुक्ति करने व गायनिक डॉ. श्रुति चौधरी का स्थानांतरण निरस्त कराने की मांग को लेकर के अस्पताल परिसर के बाहर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनो द्वारा आंदोलन का आगाज किया गया। हिन्दू क्रांति सेना के देवेन्द्र जटिया, सूरज मेघवंशी, भंवरलाल भंडेला, राधेश्याम भट्ट ने धरना देकर आंदोलन की शुरुआत की। ब्यावर जनाधिकार मंच के संचालक सामाजिक कार्यकर्ता गजराज आचार्य ने बताया कि मदर चाईल्ड विंग के गायनिक विभाग की डॉ.श्रुति चौधरी का स्थानांतरण ब्यावर से मांडलगढ़ भीलवाड़ा जिले में किया गया हैं जो कि दोषपूर्ण, भ्रामक सूचनाओं, व द्वेषतापूर्वक कुछ लोगों की साजिश के तहत करवाया गया हैं। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्र की जनता में असन्तोष व्याप्त हैं। जब तक डॉक्टर श्रुति का तबादला निरस्त नहीं किया जाता और 20 रिक्त पदों पर चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved