For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117555512
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अलवर के थाना अंतर्गत पुलिस ने मदार में कबाड़ियों के गोदाम के बीच एक एसयूवी कार से एक क्विंटल 3 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरे कट्टे किये बरामद,  |  Ajmer Breaking News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: केंद्रीय बस स्टैंड पर वेंडर्स मचा रहे हैं उत्पात, बसों में बढ़ रही है चोरी की घटनाएं

Post Views 11

July 14, 2022

रोडवेज प्रबंधन ने गार्ड के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले वेंडर्स को किया पाबंद

केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर स्टॉल संचालकों द्वारा रखे गए वेंडर बसों में चोरी चकारी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वही टोकने पर सुरक्षा गार्डों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की जा रही है। जहां बुधवार को गार्ड जय सिंह के साथ गाली गलौज और मारपीट की गई वहीं गुरुवार को भंवर सिंह गार्ड के साथ भी वेंडर ने गाली गलौज कर उसके थप्पड़ मार दिया। इसके बाद रोडवेज प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल सभी स्टॉल संचालकों और वेंडर्स को पाबंद किया है। वही पुलिस चौकी में वेंडर्स के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। ड्यूटी ऑफिसर विक्रम सिंह खंगारोत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से वेंडर्स की कारगुजारी कुछ ज्यादा ही बढ़ चुकी है। लगातार बसों से यात्रियों के मोबाइल चोरी हो रहे हैं। वही गार्डों द्वारा टोकने पर उनके साथ अभद्रता ओर मारपीट तक की जा रही है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी स्टॉल संचालकों को पाबंद कर दिया गया है कि वे अपनी दुकानों से वेंडर्स को हटा ले और कोई भी वेंडर्स बस के अंदर जा कर सामान नहीं बेचेगा। ड्यूटी गार्ड भंवर सिंह ने बताया कि बसों के अंदर चढ़कर सामान बेचने की मनाही है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हैं तो वेंडर उनके साथ अभद्रता, गाली गलौज और मारपीट करते हैं और साथ ही धमकाते हैं कि ड्यूटी से ऑफ होने के बाद जब घर जाओगे तो रास्ते में तुम्हारे साथ कुछ भी हो सकता है। ऐसे में आज भी वेंडर को टोकने पर उसने गाली गलौज और मारपीट की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved