For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117555513
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अलवर के थाना अंतर्गत पुलिस ने मदार में कबाड़ियों के गोदाम के बीच एक एसयूवी कार से एक क्विंटल 3 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरे कट्टे किये बरामद,  |  Ajmer Breaking News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: जिला कलेक्ट्रेट के सामने एसबीआई मुख्य शाखा की पार्किंग अचानक भरभरा कर ढही

Post Views 11

July 14, 2022

शाम 5 बजे छुट्टी होने के बाद हुआ हादसा, अन्यथा हो सकती थी जनहानी, हादसे में 15 से 20 गाड़ियां  हुई क्षतिग्रस्त

गुरुवार शाम 5 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने स्थित एसबीआई बैंक की मुख्य शाखा की पार्किंग अचानक भरभरा कर ढह गई। गनीमत रही कि बैंक की छुट्टी होने के पश्चात यह पार्किंग गिरी अन्यथा जनहानि भी हो सकती थी। बैंक में कार्यरत सुरेश गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूटर सहित लगभग 15 से 20 दुपहिया वाहन इस पार्किंग के मलबे में दबकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पार्किंग गिरने की तेज आवाज सुनकर बैंक में मौजूद कुछ अधिकारी कर्मचारी थे वे सभी बाहर आ गए जबकि बाकी का स्टाफ छुट्टी होने पर घर जा चुका था। वही बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मनोज ने बताया कि पार्किंग की हालत देखकर नहीं लग रहा था कि यह गिर सकती है लेकिन अचानक शाम 5 बजे पूरी पार्किंग तेज आवाज के साथ गिर गई। जिसके नीचे खड़े लगभग 15 से 20 दुपहिया वाहन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। वाहनों के दबने से काफी नुकसान हो गया है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved