For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117555571
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर संभागीय स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का उप मुख्यमंत्री ने किया विमोचन |  Ajmer Breaking News: जिला कलक्टर की अध्यक्षता में विभागीय समन्वय  बैठक आयोजित,संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री जनसुनवाई एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा |  Ajmer Breaking News: विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सड़क विकास कार्यों का किया शुभारंभ, शहर का विकास अब धरातल पर दिखाई दे रहा है- श्री देवनानी |  Ajmer Breaking News: अवैध खनन अभियान को लेकर जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित |  Ajmer Breaking News: रेल बजट 2026-27, राजस्थान को रिकार्ड 10228 करोड़ रूपये के बजट का आवंटन |  Ajmer Breaking News: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दी केन्द्रीय बजट के सम्बन्ध में जानकारी विकसित भारत-2047 के लिए दिशा देने वाला है बजट-उपमुख्यमंत्री,आम नागरिकों की उम्मीदें होंगी पूरी |  Ajmer Breaking News: वेतन आयोग, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग, पेंशन और आउटसोर्सिंग पर हो शीघ्र कार्यवाही |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अजमेर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अलवर के थाना अंतर्गत पुलिस ने मदार में कबाड़ियों के गोदाम के बीच एक एसयूवी कार से एक क्विंटल 3 किलो अवैध डोडा पोस्त से भरे कट्टे किये बरामद,  |  Ajmer Breaking News: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पुष्कर एवं नगर कांग्रेस कमेटी पुष्कर के संयुक्त तत्वाधान मे एआईसीसी और पीसीसी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान के अंतर्गत एक घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन | 

अजमेर न्यूज़: 15 जुलाई से प्रशासन शहरों के संग शिविर का नया चरण होगा आरंभ

Post Views 21

July 14, 2022

अजमेर नगर निगम के अंतर्गत 80 वार्डों के लिए सिलसिलेवार लगाए जाएंगे प्रशासन शहरों के संग शिविर

प्रशासन शहरों के संग शिविर के नए चरण का आगाज 15 जुलाई से आरंभ होने जा रहा है जो कि 10 दिसंबर तक जारी रहेगा। नगर निगम उप महापौर नीरज जैन ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। बारिश के मौसम को देखते हुए शिविर स्थल पर वाटर प्रूफ टेंट लगाने सहित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। नवीन चरण में शिविर वार्ड या कॉलोनी के अनुसार लगाए जाएंगे। इसमें अधिकारियों को डोर टू डोर सर्वे करने के भी निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रत्येक नागरिक को शिविर में मिलने वाले लाभों की जानकारी मिल सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 69- ए सहित अन्य प्रावधानों के तहत घर-घर आवेदन पहुंचाए जाएं और लोगों को इन आवेदनों को भरने की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने बताया कि विभिन्न विज्ञापनों व सूचना प्रसारण माध्यमों से जिस वार्ड में शिविर लगना है उसकी जानकारी दो दिन पहले आमजन तक पहुंचाई जाएगी ताकि उस क्षेत्र के लोग शिविर में लाभान्वित हो सके। बुधवार को अजमेर आए नगरीय विकास विभाग के सलाहकार पूर्व आईएएस जीएस संधू द्वारा बताया गया कि पूर्व में कच्ची बस्तियों के लिए 110 वर्गगज के मामले रखे जाते थे लेकिन इसे अब 200 वर्गगज तक कर दिया गया है। कोई क्षेत्र नियमित या डिनोटिफाइड हो जाता है तो उसके लिए 300 वर्ग गज तक की भूमि नियमित की जा सकेगी और सरकारी दरों के अनुसार पट्टा दिया जा सकेगा। स्थानीय पार्षद व जनप्रतिनिधियों की इन शिविरों में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। लोगों को शिविर में होने वाले फायदों की जानकारी देने सहित शिविरों के सफल आयोजन की जिम्मेदारी इन्हीं लोगों पर रहेगी।  जैन ने बताया कि जीएस संधू के समक्ष उन्होंने पूर्व के शिविरों में आ रही परेशानियों को रखकर उनके समाधान की मांग की थी। जिसमें लीज दस्तावेज बैंक में ऋण लेने के कारण बंधक होने से पट्टे मिलने में आ रही परेशानी, हाउसिंग बोर्ड की ट्रांसफर पत्रावलियां निगम को नहीं मिलने, लीज दस्तावेज खो जाने या रजिस्टर्ड नहीं होने के कारण मालिकाना हक साबित करने में आ रही समस्या, शमशान कब्रिस्तान में बसी आबादी के नियमन में आ रही परेशानी सहित अन्य परेशानियों के समाधान की मांग की गई थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved