For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 117130695
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: प्राचार्य द्वारा दिए गए विवादित बयान "पाकिस्तान के लिए हमने गीत गाए" और "पाकिस्तान हमारा बड़ा भाई है" के खिलाफ यूथ कांग्रेस ओर एनएसयूआई किया प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: शहर में अवैध मीट की दुकानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नगर निगम नई बिल्डिंग पर किया जोरदार प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: यूजीसी के नए नियमों व प्रयागराज घटना को लेकर सामान्य व ब्राह्मण समाज में आक्रोश, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन |  Ajmer Breaking News: शिव मंदिर, आदर्श नगर, अजमेर में श्री श्याम बाबा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन |  Ajmer Breaking News: प्रदेश सहित जिले में ठंड ने छूड़ाई धुझनी, लगातार गिरते तापमान के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त, रात में गिर रही है बर्फ,लोग अलाव ताप कर रहे हैं सर्दी से बचाव |  Ajmer Breaking News: सप्तम राज्य वित्त आयोगअध्यक्ष श्री चतुर्वेदी ने की जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ चर्चा,पंचायतीराज संस्थाओं एवं शहरी निकायों के संबंध में लिए सुझाव |  Ajmer Breaking News: बड़ी चौपड़ पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण, बोले– डबल इंजन की सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, बोले– पेपर माफियाओं पर लगा अंकुश |  Ajmer Breaking News: इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय थीम — स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र – आत्मनिर्भर भारत के अनुरूप किया गया। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल पर  दिनांक 26 जनवरी, 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। | 

अजमेर न्यूज़: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ गुरु पुष्कर सरोवर पर महिला मंडल द्वारा भव्य व अनूठा आयोजन

Post Views 11

July 12, 2022

सरोवर के 52 घाटों पर 100 से अधिक महिलाएं  लगभग 1 किलोमीटर लंबा पीत वस्त्र यानि पीताम्बर तीर्थ गुरु पुष्कर सरोवर को  करेंगी अर्पित

हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जैसे प्रयाग सभी तीर्थो का राजा है उसी प्रकार जगतपिता ब्रह्मा का आदि तीर्थ पुष्कर सभी तीर्थों का गुरु माना जाता है। बुधवार को गुरु वंदन के त्योहार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ नगरी पुष्कर में विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इन्हीं धार्मिक आयोजनों के क्रम में तीर्थ नगरी पुष्कर में पहली बार पुष्कर सरोवर को पीतांबरी अर्पित की जाएगी। कस्बे के बांके बिहारी महिला मंडल के तत्वाधान में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। पुष्कर सरोवर को पितांबरी अर्पित करने के लिए खास गुजरात के सूरत से पीत वस्त्र मंगवाए गए हैं। आयोजन को लेकर महिला मंडल सहित कस्बे की महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। महिला मंडल की इंदिरा राजोरिया(राजऋषि) ने बताया कि आयोजन को लेकर कस्बे की महिलाओं को सरोवर के किनारे बने 52 घाट अलग-अलग रूप से आवंटित किए गए हैं। जिसमें 100 से अधिक महिलाएं सरोवर के विभिन्न घाटों पर लगभग 1 किलोमीटर लंबा पीत वस्त्र(पीताम्बर) तीर्थ गुरु पुष्कर सरोवर को अर्पित करेंगी। कार्यक्रम बुधवार सुबह 8:00 बजे आयोजित होगा इसी क्रम में पीतांबर वस्त्र अर्पित करने के पश्चात सरोवर की विशेष पूजा अर्चना कर महाआरती भी की जाएगी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved