For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169231956
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

क़लमकार: वो जीवन ही बस जीवन है जो देश के लिए काम आए

Post Views 301

November 11, 2021

वो मौत नहीं वो मुक्ति है जहाँ हँसते हँसते प्राण जाएं -मिशा नरेश

अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने की चाहत किस  के दिल में नहीं होती? मैं एक भारतवासी हूँ और इस बात का मुझे गर्व है। मैं ऐसे वीरों को हृदय से नमन करती हूँ जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह किए बिना देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और वक्त पड़ने पर न्यौछावर भी कर दी। 

 ऐसी ही हिम्मत और हौसले की कहानी है , विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमन ... 

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमन भारतीय वायुसेना के पायलट है। कमांडर अभिनंदन को मैं अपना आदर्श मानती हूँ। क्योंकि दुश्मन की धरती पर वायुयान दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर जाने के बावजूद, उन्होंने जिस तरह से पाकिस्तान के फौजी अफसरों के सामने बैठकर अपनी बात कही वह अपने आप मे एक इतिहास है |

पाकिस्तानी अफसरों से मुखर रूप से अपनी बात कहने का वह दृश्य कैमरे में कैद किया गया। और इंटरनेट पर प्रचारित होने के बाद बहुत लोकप्रिय भी हुआ। वह वीडियो जब मैंने देखा तो वाकई यकीन नहीं हो रहा था कि - कोई मौत के इतना करीब खड़े होकर भी इतने संयम और समझदारी से कैसे अपना फर्ज निभा सकता है ??

 विंग कमांडर अभिनंदन का यह तेवर इतिहास में सदा याद रखा जाएगा |

उनका यह तेवर यह सिखाता है कि –

आपके पास केवल एक ही जिंदगी है। आप मरते भी सिर्फ एक ही बार हैं। और ये सबके साथ होना है।जब ऐसा है तो फिर डर कैसा ? और अपने देश के स्वाभिमान और अस्मत के साथ समझौता क्यों ??

 देश की सुरक्षा में अदम्य साहस का प्रदर्शन कर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिनमें परम वीर चक्र , महावीर चक्र , कीर्ति चक्र , वीर चक्र , अशोक चक्र ,शौर्य चक्र और विशिष्ट सेना मैडल शामिल है।

 विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमन को भी  उनकी हिम्मत, हौसले और देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए भारत सरकार द्वारा 2019 में वीर चक्र प्रदान किया गया है।

 यदि उन्ही की तरह मुझे भी देश की सेवा का मौका मिला , तो मैं गौरान्वित महसूस करूँगी। और यदि मुझे उनकी तरह वीर चक्र प्राप्त हुआ तो, मैं उस पुरस्कार राशि से हमारे जिले के सबसे पिछड़े हुए गांव में वीर अभिनंदन एनडीए कोचिंग अकादमी खोलूंगी।  जिसमें फौजी बनने का सपना संजोने वाले किसी भी इच्छुक छात्र को  यह कोचिंग निशुल्क प्रदान की जाएगी। 

 ताकि विंग कमांडर अभिनंदन जैसे वीरों की कहानी सुन कर गांव के हर बच्चे के अंतर्मन में मातृभूमि पर मर मिटने का जज्बा क़ायम रह सके। और देश सेवा का यह जज्बा मन में लिए गाँव का बच्चा-बच्चा अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर , निस्वार्थ भाव से देश के लिए अपना योगदान देने में कभी पीछे न हटे। क्यूँकि मेरा मानना है कि –

जो कौम का नहीं वो किसी काम का नहीं

अवसर मिला तो मैं जिले के बहादुर बच्चों के लिए विंग कमांडर अभिनंदन वीरता पुरस्कार भी शुरू करना चाहूँगी। ताकि आने वाली पीढ़ी कभी भी हिम्मत और हौसले की इस कहानी को भुला न पाए। सदैव इस से प्रेरित रहे और यह बात अपने ध्यान में रखें की -

वो जीवन ही बस जीवन है जो देश के लिए काम आए 

वो मौत नहीं वो मुक्ति है जब हँसते हँसते प्राण जाए

​​​​​​​-मिशा नरेश


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved