Post Views 11
August 22, 2021
उदयपुर। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचे तक हजारों कार सेवक पहुंचे थे। उस समय लगा था कि अभी गोलियां चलेंगी। मगर कल्याण सिंह ने एक गोली नहीं लगने दी।
कटारिया ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह राजस्थान के राज्यपाल और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। आज अयोध्या में जो श्रीराम मंदिर बन रहा है, उसमें सबसे बड़ा योगदान कल्याण सिंह का रहा। उस समय मैं भी अयोध्या में था। लगता था कि गोलीबारी होगी। मगर कल्याण सिंह ने सबकुछ अपने ऊपर ले लिया। किसी को भी कुछ नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस हो या बीजेपी सबके साथ उनका एक जैसा व्यवहार था। कभी यूनिवर्सिटीज में भी दखलंदाजी नहीं की। कभी प्रोटोकॉल को हावी नहीं होने दिया।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved