Post Views 11
October 27, 2020
वर्डोमीटर के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के चार लाख 27 हजार 932 नए मामले सामने आए हैं। जबकि संक्रमण से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 11 लाख 64 हजार के पार पहुंच गया है। अमेरिका कोरोना वायरस 89 लाख 62 हजार 783 मामलों और 2 लाख 37 हजार 45 मौतों के साथ दुनिया का सबसे खराब स्थिति वाला देश है। वहीं, एक लाख 48 हजार 489 लोगों की मौत हो गई। कुल मिलाकर दुनियाभर भर में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 37 लाख 74 हजार 820 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक कुल 11 हजार 64 हजार 486 लोगों की मौत हो गई। अब तक तीन करोड़ 21 लाख 78 हजार 177 लोग ठीक हुए हैं।
बेल्जियम में पिछले एक हफ्ते से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जहां एक हफ्ते पहले यहां हर दिन करीब 5 हजार मामले मिल रहे थे, वहीं अब 12 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। सोमवार को देश में 15,622 मरीज मिले और 73 लोगों की मौत हुई। पिछले एक हफ्ते से हर दिन 42 जानें जा रही हैं। यहां मरने वालों की कुल संख्या 10,810 हो गई है। 1.15 करोड़ आबादी वाले देश में 3.21 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।
रूस में 24 घंटे में 17,347 नए केस मिले हैं और 219 की जान गई है। इसके साथ ही मरीजों की कुल संख्या 15.31 लाख हो गई है और 26,269 मौतें हो चुकी हैं। यहां अब तक 11.46 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं। यहां राजधानी मॉस्को और आसपास के क्षेत्र ज्यादा प्रभावित हैं। तेहरान समेत ईरान के कई हिस्सों में लॉकडाउन प्रतिबंध बढ़ा दिया गया है। 24 घंटे में यहां 5,960 मरीज मिले हैं और 337 की मौत हुई है। एक टीवी चैनल के मुताबिक, देश में हर चार मिनट में एक मौत हो रही है। तेहरान में स्कूल, मस्जिद, दुकान, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक संस्थानों 20 नवंबर तक बंद रहेंगे। नीदरलैंड में सोमवार को 10,343 मरीज मिले और 26 लोगों की जान गई। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पब्लिक हेल्थ एंड इनवायरमेंट ने ये जानकारी दी। देश में अब संक्रमितों की संख्या 3.01 लाख हो गए हैं और 7,072 मौतें हो चुकी हैं।
बात करें अगर वैक्सीन की तो ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों पर भी असरदार साबित हुई है। यह वैक्सीन युवाओं और बुजुर्गों में प्रभावी इम्यून रिस्पॉन्स प्रोड्यूस करती है। भारत में वैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। ब्रिटिश ड्रग मेकर एस्ट्राजेनेका के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि बुजुर्गों में वैक्सीन लगाए जाने के बाद एंटीबॉडी तैयार हुईं। यह देखना उत्साहजनक था कि बुजुर्गों और युवाओं के बीच इम्यून रिस्पॉन्स एक जैसा था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved