Post Views 11
December 5, 2018
पूर्व केंद्रीय राजीव शुक्ला एक सप्ताह से अधिक समय से जयपुर में जमे हैं। वह कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। भास्कर ने शुक्ला से चुनाव को लेकर कांग्रेस में गुटबाजी व बागियों से होने वाले नुकसान पर बात की।
सवाल : यहां कांग्रेस गुटों में बंटी है फिर किस आधार पर सरकार बनाने दावा है?
जवाब : कांग्रेस से ज्यादा तो भाजपा में गुटबाजी है। राजे, मोदी, आरएसएस और न जाने किस-किस का गुट बना है। यदि ऐसा नहीं होता तो भाजपा को राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष बनाने में चार माह नहीं लगते। मोदी तो गजेंद्र शेखावत को प्रदेश अध्यक्ष बनवाना चाहते थे, पर वसुंधरा ने नहीं बनने नहीं दिया। कांग्रेस के सभी नेता मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
सवाल : हाल में सिद्धू की सीडी आई है, जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे हैं? इससे कांग्रेस कैसे निपटेगी?
जवाब : भाजपा नेताओं ने चुनाव जीतने के लिए सारी हदें पार कर दी हैं। डर सताने लगा कि राजस्थान से भाजपा की विदाई हो रही है, जिससे घबराकर छेड़छाड़ कर सीडी चलाई जा रही है, जिसका जवाब प्रदेश की जनता देगी। सिद्धू स्पष्ट कर चुके हैं कि वे मानहानि का केस करेंगे। यह सपने में भी कोई कैसे सोच सकता है कि भारत के किसी नेता की जनसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे?
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved