Post Views 11
December 5, 2018
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेस में कहा कि कांग्रेस ने आरोपों की राजनीति को पूरे चुनाव अभियान में आगे बढ़ाया है। एक नकारात्मक राजनीति कैसे हो सकती है कांग्रेस ने वो करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने धर्म के नाम पर वोट मांगे और पीएम के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री की सभा के साथ आज राजस्थान में चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने करीब 13 जनसभा संबोधित की। मैं भी राज्य के हर जिले तक पहुंचा हूं। योगी आदित्यनाथ, शिवराज और बाकी बड़े नेताओं ने मिलाकर कुल 222 बड़ी जनसभाएं की हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved