Post Views 11
October 11, 2018
महावीर प्रसाद शर्मा, जोधपुर. जालोर से डिलेवरी के लिए आई गर्भवती को डेंगू था। जांच कराने पर पता चला कि उसके प्लेटलेट्स शून्य हैं। मरीज को ताने आ रही थी, सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। उसके इलाज की चुनौती को उम्मेद अस्पताल के गायनी, एनेस्थिसिया और पीडियाट्रिक विभागों के डॉक्टरों ने स्वीकार किया। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया और सफल सिजेरियन किया। महिला ने बेटी को जन्म दिया।
मरीज तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रहीं और 8 अक्टूबर को मां-बेटी पूरी तरह स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुईं। अस्पताल में गायनी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रंजना देसाई ने बताया, 35 वर्षीय मरीज जालोर से 29 सितंबर रात करीब 12.30 बजे उम्मेद अस्पताल पहुंची थीं। वह नौ महीने के गर्भ से थी। उसके मुंह और पेशाब से खून आ रहा था। शरीर में खून के थक्के जमे हुए थे। मरीज की खून की जांच आदि के लिए सैंपल भेजे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved