Post Views 11
August 23, 2017
एक महिला ने एक पुलिस कर्मी को खुले आम पीटा। वीडियो हो रहा है तेजी से वायरल। सोशल मीडिया पर बन रहा है चर्चा का विषय।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा पुलिस कर्मी की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो काफी चर्चा में है। महिला पुलिस कर्मी को डड़े से पीट रही है। महिला ऐसा क्यूं कर रही है। इसका खुलासा वीडियों में नहीं है। लेकिन वीडियो के शुरुआत में सिगमा पुलिस का एक जवान एक युवक को पकड़े हुए है। दोनों के बीच किसी बात पर गुत्था गुथम हो रही है। इसी दौरान महिला और उसकी बेटी वहां आती है। इसके बाद महिला पुलिसकर्मी को पीटने लग जाती है। कुछ ही देर में पुलिस का एक वाहन भी मौके पर पहुंच जाता है। वाहन से उतर कर पुलिसकर्मी युवक को गाड़ी में बैठा लेते हैं। इस दौरान पुलिस कर्मियों की महिला से नौंक झौंक भी होती है। महिला वाहन से उतरे पुलिस कर्मी को भी मारने के लिए दो तीन बार डंडा दिखाती है। लेकिन उसकी बेटी मारने नहीं देती। हालांकि किसी भी पुलिस थाने में किसी भी पुलिस कर्मी ने ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब आप ही देखिए पूरा वीडियो। समझिए कि माजरा क्या है। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved