Post Views 11
August 21, 2017
बस स्टैंड पर फिर हुई लूट की बड़ी वारदात। बुर्जुग महिला का लाखों रुपए का मांदला तोड़ भागी महिला। ट्रेफिक पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार पकड़ा लुटेरी महिला को।
सिटी रिपोर्ट। अजमेर
बस स्टैंड पर एक सप्ताह में दूसरी बार लूट की वारदात हुई। दूसरी ही बार वहां मौजूद ट्रेफिक पुलिस के जवानों ने आरोपी महिला को पकडऩे में कामयाबी हासिल की। लूट की वारदात को अंजाम देकर भाग रही महिला ने थाने में अपना निर्दोश होने का रोना रोया। घटना देर शाम उस समय घटी जब किशनगढ़ की रहने वाली एक महिला पुष्कर से अमावस्य का स्नान कर वापस किशनगढ लौट रही थी। अजमेर बस स्टैंड पर अचानक एक दूसरी महिला ने उसके कीमती सोने के मांदलिया पर झप्पटा मार दिया। झपटटा मारने वाली महिला उत्तर प्रदेश की रहेन वाली है। यूपी की इस महिला ने भागने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद ट्रेफिक पुलिस कर्मियों ने सजगता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। यूपी की महिला को बस स्टैंड की पुलिस चौकी ले जाकर बैठाया गया। ट्रेफिक पुलिस कर्मियों ने पूरे मामले की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने बस स्टैंड चौकी पहुंचकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। यूपी की ये महिला अपने आपको निर्दोष बता रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved