For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106430835
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 12 जुलाई को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम), सराधना में रोटरी क्लब अजमेर ने विद्यार्थियों के बैठने हेतु 65 मेज़ व कुर्सी उपलब्ध करायी। |  Ajmer Breaking News: रिबूट एंड रिवर्स-ए 360 डिग्री न्यू फॉर स्मार्टर डायबिटीज मैनेजमेंट थीम पर अजयमेरू डायबिटीज समिट का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन द्वारा संचालित अपना घर आश्रम, अजमेर के 14वें स्थापना दिवस समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शिरकत की। |  Ajmer Breaking News: जमेर उत्तर में सैटेलाईट अस्पताल शुरू, एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा ,अस्थाई भवन में सैटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जेएलएन हॉस्पिटल की नर्सिंग महिला स्टाफ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 16वें रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों मे भर्ती हुए नवनियुक्त कर्मियों को 51हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये, अजमेर में 118 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह का अजमेर पहुंचने पर शहर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: भगवान वेणुगोपाल का 81 कलशों से हुआ ज्येष्ठाभिषेक |  Ajmer Breaking News: जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। | 

राजस्थान न्यूज़: गुरु पूर्णिमा पर पूंछरी का लौठा पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सपत्नीक किया श्रीनाथ जी का अभिषेक

Post Views 11

July 10, 2025

पूंछरी का लौठा स्थित यह मंदिर ब्रज क्षेत्र की धार्मिक पहचान और आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी गीता देवी के साथ धर्मनगरी पूंछरी का लौठा (डीग) स्थित श्रीनाथ जी मंदिर में पहुंचकर प्रभु श्रीनाथ जी का अभिषेक एवं आरती की। मुख्यमंत्री ने इस धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामनाएं कीं।इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण व्याप्त रहा। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने मुख्यमंत्री के साथ दर्शन एवं आरती में भाग लिया। पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने स्थानीय श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।

पूंछरी का लौठा स्थित यह मंदिर ब्रज क्षेत्र की धार्मिक पहचान और आस्था का केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष गुरु पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुंचते हैं।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 जुलाई गुरुवार को डीग स्थित धर्मनगरी पूंछरी का लौठा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक प्रभु श्री गिरिराज जी महाराज के पूर्ण विधि-विधान से दर्शन-पूजन एवं अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण हेतु मनोकामना की। साथ ही 'एक पेड मां के नाम' अभियान के तहत मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 10 जुलाई गुरुवार को भरतपुर स्थित लुधावई के बड़ा हनुमान जी मंदिर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक प्रभु के दर्शन कर सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के चरणों में वंदना कर उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं संग बैठकर भक्तिभावपूर्वक प्रसादी ग्रहण की।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved