Post Views 41
June 29, 2025
उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को पुष्कर सरोवर का पूजन व ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।
अपनी धार्मिक यात्रा पर रविवार की शाम पुष्कर पहुंच पूर्व सीएम रावत सबसे पहले अपने समाज की पारीक कॉलोनी स्थित अखिल भारतीय उतराखंड धर्मशाला पहुंचे। यहां पर पर्वतीय समाज ट्रस्ट अजमेर के अध्यक्ष डा० एस.एस. तड़ागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों व समाजबंधुओं ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं समारोह में समाज के अध्यक्ष डा० तड़ागी ने पूर्व सीएम को धर्मशाला के निर्माण से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी दी। साथ ही धर्मशाला में लिफ्ट भेंट करने की मांग रखी। इस पर पूर्व सीएम रावत ने जल्द ही लिफ्ट भेंट करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पूर्व सीएम ने धर्मशाला का अवलोकन किया। इसके बाद पूर्व सीएम ने पूर्वांचल घाट पर पुष्कर सरोवर का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया। यहां उनकों पुश्तैनी पुरोहित पं. सतीश चंद, सर्वेश्वर, अभिषेक तिवाड़ी ने सरोवर का पूजन कराया। इसके बाद उन्होंने ब्रह्मा मंदिर के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश तीर्थाटन के साथ पर्यटन नगरी के रूप में आगे बढ़ रही है जिससे वहां के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के विकास कार्यो व कल्याणकारी योजनाओं की जमकर प्रशंसा की।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved