For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106434167
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 12 जुलाई को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम), सराधना में रोटरी क्लब अजमेर ने विद्यार्थियों के बैठने हेतु 65 मेज़ व कुर्सी उपलब्ध करायी। |  Ajmer Breaking News: रिबूट एंड रिवर्स-ए 360 डिग्री न्यू फॉर स्मार्टर डायबिटीज मैनेजमेंट थीम पर अजयमेरू डायबिटीज समिट का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन द्वारा संचालित अपना घर आश्रम, अजमेर के 14वें स्थापना दिवस समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शिरकत की। |  Ajmer Breaking News: जमेर उत्तर में सैटेलाईट अस्पताल शुरू, एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा ,अस्थाई भवन में सैटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जेएलएन हॉस्पिटल की नर्सिंग महिला स्टाफ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 16वें रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों मे भर्ती हुए नवनियुक्त कर्मियों को 51हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये, अजमेर में 118 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह का अजमेर पहुंचने पर शहर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: भगवान वेणुगोपाल का 81 कलशों से हुआ ज्येष्ठाभिषेक |  Ajmer Breaking News: जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। | 

उदयपुर न्यूज़: भाजपा ने हेल्थ स्कीम को तहस-नहस कर दिया - गहलोत

Post Views 171

June 12, 2025

चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ भी जाएंगे


उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने मेवाड़ दौरे के तहत गुरुवार को उदयपुर पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली और भाजपा पर शब्दों का प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जनता के लिए जो हेल्थ स्क्रीम चलाई,  उसको तहस-नहस कर दिया गया है। चिरंजीवी योजना को कमजोर कर दिया और आरजीएचएस योजना में नई-नई शर्तें डालकर परेशानियां बढ़ा दी है। गहलोत ने कहा कि इस सरकार के कामकाज पर पूछा जाए तो कांग्रेस से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं के कमेंट आ जाएंगे। गहलोत आज सुबह डबोक एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उदयपुर संभाग के तीन दिन के दौरें पर आए गहलोत ने चित्तौड़गढ़ रवाना होने से पहले एयरपोर्ट पर राज्य की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया। इससे पहले एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव और प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने मेवाड़ी पगड़ी, तिरंगे सूत की माला और तिरंगा उपरना पहनाकर पारंपरिक अंदाज़ में उनका स्वागत किया। गहलोत के साथ पूर्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह राठौड़ और पीसीसी सचिव पवन गोदारा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, त्रिलोक पूर्बिया, सज्जन कटारा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी आदि मौजूद थे। आपको बता दें कि गहलोत यहां से चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ भी जाएंगे। वे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन भी करेंगे।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved