Post Views 11
May 28, 2025
उदयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे। उनका पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर जबरदस्त स्वागत किया गया। उन्होंने वीर सावरकर जयंती पर कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने देश को आजादी में वीर सावरकर के योगदान को याद किया। कार्यकर्ताओं से सावरकर के दिखाएं मार्ग पर चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि उस समय सभी का उद्देश्य देश को आजादी दिलाना था। लेकिन इतिहास के पन्नों में क्रांतिकारियों को सम्मान नही मिला। हमें ऐसे उदाहरण पेश करने चाहिए कि देश की वर्तमान युवा पीढ़ी क्रांतिकारी के विचारों को पढ़कर देश सेवा की प्रेरणा ले। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पार्टी के नेताओ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे अगर भाजपा की बुराई नहीं करेंगे, तो उनके पीछे कौन खड़ा रहेगा। उनकी दुकान ही खाली हो जाएगी। सरकार जागरुक है और काम कर रही है। अशोक गहलोत को उनके कार्यकाल की बातें याद नहीं है। जब सरकार होटल में बंद रहती थी। मुख्यमंत्री ने अपने ही उपमुख्यमंत्री को नकारा और निकम्मा कहा था। लेकिन उन्हें केवल भाजपा की आलोचना करनी है और वह अपना काम कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपना बड़ा दिल दिखाया। विपक्षी पार्टी के सांसदों के दल को दुनिया में भेजा। जो आतंकवाद के साथ ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रख रहे है। विदेश में ओवैसी के बदले रूप पर उन्होंने कहा कि यह भाजपा की भी टीम नहीं है। राष्ट्रभक्ति की भावना पर पक्ष और विपक्ष को एक मत होना चाहिए। तभी लोकतंत्र सफल हो पाएगा। संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा में हो रही देरी पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्धारित समय पर सारे काम पूरे हो जाएंगे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved