Post Views 61
May 23, 2025
उदयपुर। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग और महाराणा मेवाड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सिटी पैलेस में प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। प्रदर्शनी के माध्यम से लोक संस्कृति और कला को मंच देना मुख्य उद्देश्य है। माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संचालित बनफूल स्टूडियो के कलाकारों की कृतियों का प्रदर्शन किया गया। संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, टीएडी आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया और कलाकारों का हौसला बढ़ाया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में देशी-विदेशी सैलानी भी पहुंचे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved