For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 170152957
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: आजीविका संवर्धन की दिशा में पहल: रक्षा प्रोजेक्ट के तहत चयनित परिवारों का एक दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित |  Ajmer Breaking News: यूथ कांग्रेस का बीजेपी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के खिलाफ प्रदर्शन, भुनाबाय स्थित भाजपा कार्यालय पर पोती कालिख |  Ajmer Breaking News: नवरात्रि के पावन पर्व पर शहर में जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। |  Ajmer Breaking News: छोटे पर्दे पर महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य किरदार निभाकर करोड़ों दिलों में बसने वाले प्रसिद्ध टेलीविजन अभिनेता सौरभ राज जैन तीर्थ नगरी पुष्कर पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस और विभिन्न संगठनों ने पुतला फूंककर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना अंतर्गत ​नकबजनी मामले का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार: 2-ढाई साल से फरार मर्डर का आरोपी जयपुर से चढ़ा पुलिस के हत्थे |  Ajmer Breaking News: अजमेर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का मामला गरमाया, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मोहित मल्होत्रा सहित 5 गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, महिला ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया |  Ajmer Breaking News: अजमेर दरगाह पहुंचे कर्नाटक केबिनेट मिनिस्टर बी ज़ेड ज़मीर अजमेर, डेढ़ करोड़ की लागत से वॉटर फिल्टर प्लांट और लंगर खाना की छत की तामीर का किया ऐलान.. |  Ajmer Breaking News: अजमेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का फूंका पुतला। | 

राजस्थान न्यूज़: पहले दिन के कंट्री सेशन में राजस्थान-जापान साझेदारी पर गहन मंथन, निवेश को बढ़ावा देने के लिए नई पहलें

Post Views 61

December 9, 2024

भारत में जापान के राजदूत किची ओनो ने कहा कि 2014 के बाद से राजस्थान में जापानी निवेश में तेजी आई है।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 के पहले दिन आयोजित जापान के कंट्री सेशन में "वर्सेटिलिटी ऑफ इंडस्ट्रीज-मैन्युफैक्चरिंग एंड बियोंड" विषय पर व्यापक चर्चा हुई। इस सत्र में राजस्थान और जापान के जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों और निवेशकों ने भाग लिया।

विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि राजस्थान और जापान का रिश्ता करीब डेढ़ दशक पुराना है। जापान की जेट्रो और जायका जैसी संस्थाओं ने राजस्थान के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि नीमराना में जापानी कंपनियों द्वारा करीब 48 निवेश परियोजनाएं चल रही हैं। श्री पटेल ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार नए डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर बना रही है, जिससे निवेशकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में राजस्थान और जापान के बीच निवेश का रिश्ता और मजबूत होगा।

जयपुर विकास प्राधिकरण की आयुक्त श्रीमती आनंदी जो जापान की ऑफिसर इंचार्ज भी हैं, ने कहा कि राज्य सरकार ने जापानी निवेशकों के लिए इंडस्ट्रियल पार्क और डेडीकेटेड कोरिडोर जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जापान के साथ रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और पेट्रोकेमिकल जैसे क्षेत्रों में साझेदारी के बेहतर परिणाम आएंगे।

भारत में जापान के राजदूत किची ओनो ने कहा कि 2014 के बाद से राजस्थान में जापानी निवेश में तेजी आई है। उन्होंने बताया कि भारत में होने वाले कुल जापानी निवेश का 5 प्रतिशत राजस्थान में होता है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में जापानी कंपनियां राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी, रोबोटिक्स और सोलर एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश करेंगी।

सत्र में एमपिन एनर्जी ट्रांजैक्शन प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक पिनाकी भट्टाचार्य और कैंडी सोलर के मैनेजिंग डायरेक्टर निशांत सूद ने सोलर एडॉप्शन और इंडस्ट्री में फाइनेंसिंग विकल्पों के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

इन्वेस्ट इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती निवृति रॉय और जेट्रो के मुख्य प्रबंधक तकाशी सुजुकी ने अपने अनुभव साझा करते हुए जापान-राजस्थान साझेदारी को और मजबूती देने पर जोर दिया। सत्र का संचालन अभिनव बांठिया ने किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved