For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 169292638
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नवरात्रि और आगामी त्योहारों को लेकर अजमेर पुलिस अलर्ट, एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में निकाला रूट मार्च,  |  Ajmer Breaking News: शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अजमेर पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है |  Ajmer Breaking News: स्नैपचैट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर नाबालिग से दोस्ती, दुष्कर्म के आरोपी को मिली 20 साल की सजा। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 5 लाख का माल पार, ₹50 हजार नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी |  Ajmer Breaking News: अजमेर के कोटड़ा स्थित प्रगति नगर में एडीए की अनदेखी से बदहाल पड़ा बी ब्लॉक का सबसे बड़ा पार्क, स्थानीय निवासियों में रोष   |  Ajmer Breaking News: कैंसर वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक, मरीजों और डॉक्टरों को बना रहे हैं निशाना.   |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं मॉक ड्रिल आयोजित |  Ajmer Breaking News: अजमेर: कंटेनर में चल रही अवैध शराब की ब्रांच पकड़ी, 48 ब्रांड की शराब बरामद |  Ajmer Breaking News: नाका मदार सेक्टर-1 में पानी की समस्या को लेकर जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने किया क्षेत्र का निरीक्षण |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन आज कलेक्ट्रेट में राजनीतिक मेला लगा हुआ है। | 

अजमेर न्यूज़: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा- 2023 का आयोजन शनिवार से प्रारंभ,कुल 19348 कैंडिडेट्स मेन्स के लिए हैं पात्र, 972 पदों के लिए होनी है भर्ती,

Post Views 161

July 20, 2024

जयपुर में 42 सेंटर, जोधपुर में 14, अजमेर में 10, कोटा में 3 और उदयपुर में 2 सेंटर  पर हो रही है परीक्षा 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा- 2023 का आयोजन शनिवार से प्रारंभ,कुल 19348 कैंडिडेट्स मेन्स के लिए हैं पात्र, 972 पदों के लिए होनी है भर्ती,

जयपुर में 42 सेंटर, जोधपुर में 14, अजमेर में 10, कोटा में 3 और उदयपुर में 2 सेंटर  पर हो रही है परीक्षा 

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस मुख्य परीक्षा- 2023 का आयोजन शनिवार से प्रारंभ हो गया परीक्षा शनिवार और रविवार दो दिनों तक आयोजित की जा रही है। राजस्थान में यह परीक्षा जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर मुख्यालय पर दो पारियों में आयोजित की जा रही है। परिक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद सभी अभ्यर्थियों को एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। इस दौरान प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी भी करवाई गई। आरपीएससी के साथ साथ पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है। जयपुर में 42 सेंटर, जोधपुर में 14, अजमेर में 10, कोटा में 3 और उदयपुर में 2 सेंटर बनाए गए हैं। कुल 19348 कैंडिडेट्स मेन्स के लिए पात्र है। 972 पदों के लिए यह भर्ती होनी है। सुबह 9 बजे वाली पारी के लिए सुबह 8 बजे तक प्रवेश दिया गया। वहीं दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाली दूसरी पारी के लिए डेढ़ बजे तक अंदर प्रवेश की अनुमति दी गई।

आरपीएससी प्रशासन ने आरएएस मुख्य परीक्षा- 2023 में नकल रोकने के भी पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। इस संबंध में आयोग प्रशासन ने अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा व उदयपुर के जिला कलक्टरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए है।  छह परीक्षा केन्द्रों पर एक सतर्कता दल गठित किया गया है। सतर्कता दल में तीन सदस्य मौजूद हैं। जिनमें एक राजस्थान प्रशासनिक सेवा का अधिकारी, एक राजस्थान पुलिस सेवा का अधिकारी ओर एक जिला शिक्षा अधिकारी स्तर का अधिकारी है।

प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर उसी संस्था के संस्था प्रधान को केन्द्राधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक 24 अभ्यर्थियों पर दो परीक्षक नियुक्त किए गए। राजकीय परीक्षा केन्द्रों पर पचास प्रतिशत परीक्षक अन्य राजकीय संस्थाओं से नियुक्त किए गए। एक परीक्षा कक्ष में एक ही संस्था के दो वीक्षक नहीं होने चाहिए। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर दो वीडियोग्राफर लगाए गए। वीडियोग्राफर स्मार्ट फोन से वीडियोग्राफी नहीं कर सकते। परीक्षा केन्द्र में कोई भी कार्मिक मोबाइल लेकर नहीं जा सकता। उनके मोबाइल स्विच ऑफ कर जमा कर लिए गए। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले तक ही प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों को केवल नीली स्याही के बॉल पेन, जैल पेन, स्याही पेन, पेंसिल, रबर व स्केल लाने की अनुमति दी गई।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved