For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106439352
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: 12 जुलाई को महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी मीडियम), सराधना में रोटरी क्लब अजमेर ने विद्यार्थियों के बैठने हेतु 65 मेज़ व कुर्सी उपलब्ध करायी। |  Ajmer Breaking News: रिबूट एंड रिवर्स-ए 360 डिग्री न्यू फॉर स्मार्टर डायबिटीज मैनेजमेंट थीम पर अजयमेरू डायबिटीज समिट का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: माँ माधुरी बृज वारिस सेवा सदन द्वारा संचालित अपना घर आश्रम, अजमेर के 14वें स्थापना दिवस समारोह में जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने शिरकत की। |  Ajmer Breaking News: जमेर उत्तर में सैटेलाईट अस्पताल शुरू, एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा ,अस्थाई भवन में सैटेलाइट चिकित्सालय कोटड़ा का हुआ शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: जेएलएन हॉस्पिटल की नर्सिंग महिला स्टाफ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिसिन विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। |  Ajmer Breaking News: 16वें रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री ने केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों मे भर्ती हुए नवनियुक्त कर्मियों को 51हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किये, अजमेर में 118 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए |  Ajmer Breaking News: राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह का अजमेर पहुंचने पर शहर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में किया गया भव्य स्वागत, |  Ajmer Breaking News: भगवान वेणुगोपाल का 81 कलशों से हुआ ज्येष्ठाभिषेक |  Ajmer Breaking News: जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। | 

उदयपुर न्यूज़: बेटी से यौन शोषण के आरोपी ने अपनी पत्नी को 5 गोलियां दागी, खुद सल्फास की गोलियां खाकर हाथ की नसें काटी

Post Views 51

August 21, 2021

आरोपी की हालत नाजुक, हिंद जिंक का पूर्व कर्मचारी था

उदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र के रेती स्टैंड इलाके में शनिवार शाम को पति ने पत्नी को 5 गोलियां दागकर मार डाला। आरोपी ने यह कृत्य अपनी बेटी के सामने किया। पत्नी को मारने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या के इरादे से सल्फास की गोली खाई और अपने हाथ की नसें काट ली। आरोपी की हालत  गंभीर बनी हुई है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी की 15 वर्षीय बेटी ने 2020 में अपने पिता पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। हाईकोर्ट से आरोपी को बेल मिली थी। मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा,  वहां से हाल ही में बेल खारिज करने के आदेश मिले थे। आरोपी को संबंधित कोर्ट में सरेंडर भी करना था। शनिवार को उसके द्वारा अपनी पत्नी की हत्या के बाद मौके पर एडशिनल एसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, डीवाईएसपी राजीव जोशी, हिरणमगरी थाना अधिकारी रामसुमेर मीणा और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मेवाड़ा ने बताया कि आरोपी की बेटी ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी थी। उसने फोन पर बताया कि पिता ने मां की हत्या कर दी है। यहां मौके पर पहुंचे तो महिला की लाश मिली। आरोपी भी गंभीर घायल मिला। उसने सल्फास की गोलियां खाकर नसें काट ली थी। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी हिंदुस्तान जिंक का पूर्व कर्मचारी था। जबकि मृतका एमबी अस्पताल में नर्स थी।



© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved