Post Views 11
August 21, 2021
उदयपुर। वाटिका में संदिग्ध अवस्था में मिले शव को लेकर तीसरे दिन शनिवार को सहमति बनी और एमबी हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर गए। समझाइश वार्ता में पांच लाख के आर्थिक सहयोग देने पर सहमति बनी है। इससे पहले शनिवार दोपहर तक आक्रोशित ग्रामीणों ने सुखेर थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीण लगातार तीन दिन से प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग कर रहे थे। शनिवार को देवड़ा नोबल सोसायटी, परिजनों और वाटिका मालिक में समझाइश वार्ता हुई। इसमें वाटिका मालिक से 2 लाख, देवडा नोबल सोसायटी से 2.5 लाख और राजपूत नवयुवक मंडल बेदला से 50 हजार देने पर सहमति बनी।
यह था मामला
तीन दिन पूर्व गोगुंदा निवासी महेंद्र सिंह देवड़ा का शव बेदला स्थित भंवर वाटिका में मिला था। पुलिस ने आत्महत्या का केस मान लिया था। जबकि मृतक के परिजनों को युवक की हत्या की आशंका थी, वे जांच करने और आर्थिक मुआवजे की मांग पर अड़े थे और शव नहीं उठा रहे थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved