Post Views 11
August 21, 2021
उदयपुर। जिले के प्रभारी एवं परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि सरदार (मनमोहन सिंह) बोलता नहीं था। जनता के लिए काम करता था। उन्होंने प्रधानमंत्री को सम्बोधित करते हुए कहा कि ओ काको दाढ़ी वालो बोले ही बोले, काम कोनी करे। ये सिर्फ बोलता ही बोलता है। कितनी देर सुनें। काम की बात तो करो बाबाजी। दाढ़ी बढ़ाने से देश नहीं चलता। खाचरियावास मेनार में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
खाचरियावास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के समय पर क्रूड ऑयल महंगा था। लेकिन आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई से आम आदमी की कमर टूट गई है, लेकिन केंद्र सरकार को इसकी चिंता नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसान पिछले 10 महीनों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और केंद्र सरकार जबरदस्ती किसानों पर किसान बिल थोप रही है। किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। सम्मेलन की अध्यक्षता किसान नेता सूरज मल मेनारिया ने की। विशिष्ट अतिथि प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, युवा किसान नेता कुबेर सिंह चावड़ा, भीम सिंह चुंडावत, किसान नेता ओंकार लाल मेनारिया, राव अजात शत्रु, युवा नेता दुष्यंत सिंह थे।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved