Post Views 51
November 1, 2020
फ्रांस में लगातार हिंसक घटनायें सामने आ रही हैं। फ्रांस के लियोन शहर में एक पादरी पर हमला किया गया। शनिवार की इस घटना में हमालावर ने पादरी को गोली मारी और मौके से भाग गया। हमले में घायल हुये पादरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पादरी शाम के करीब 4 बजे जब चर्च को बंद कर रहे थे तो उन पर हमला किया गया। हमालावर ने दो बार फायरिंग की। वहां की पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
पैंगबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर छिड़े विवाद के बाद फ्रांस में हमले थमने का नाम नही ले रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में ही फ्रांस के एक शहर नीस के एक चर्च में हमला किया गया था। हमले को तब अंजाम दिया गया जब चर्च में प्रार्थना के लिए लोगों की अच्छी खासी भीड़ थी। इस हमले में तीन लोगों की हत्या की गई थी। मरने वालों में एक महिला भी शामिल थी जिसका गला काट दिया गया था।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved