For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 106375016
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष राठौड़ ने हवन में दी आहुतियां और पुष्कर सरोवर की महाआरती की |  Ajmer Breaking News: अजमेर शहर कागजों में स्मार्ट सिटी कहलाता है हकीकत में किसी गांव कस्बे से बदतर हालत इस शहर में देखने को मिल रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: गुरु पूर्णिमा पर गुरु भक्ति में रंगा पुष्कर, मठ-मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरकार ने किया संतों का सम्मान |  Ajmer Breaking News: राजगढ़ धाम पर पचास हजार श्रद्धालुओं ने किया गुरूपूजन, गुरूपूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भेजा अभिनन्दन पत्र |  Ajmer Breaking News: अजमेर के केंद्रीय रोडवेज बस स्टैंड पर नाबालिग ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम, |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी की ओर से अदालत में रामसेतु ब्रिज प्रकरण में पैरवी करने वाले लोक अभियोजक शर्मा ने पैरोकारो पर पक्षकार बनने का लगाया आरोप |  Ajmer Breaking News: रात को आई तेज बारिश के दौरान फॉयसागर रोड स्थित CRPF के सामने डिफेंस कॉलोनी की संपर्क पुलिया टूटी,  |  Ajmer Breaking News: अगर किसी को अपने पहचान के डॉक्यूमेंट दे रहे हैं तो सावधान, स्कैमर्स की गैंग भोले भाले लोगों को बना रहे है शिकार, |  Ajmer Breaking News:    गुरूपूर्णिमा के शुभ अवसर पर वृक्षारोपण ,वृक्षारोपण के साथ संरक्षण आवश्यक - श्री भाटी |  Ajmer Breaking News: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ आयोजित हुआ गुरुवंदन कार्यक्रम | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: फ्रांस के नाइस के चर्च में हत्या का मामला; महिला का गला काटा

Post Views 11

October 29, 2020

तीन लोगों की मौत हो गई; आतंकी हमला होने की आशंका

फ्रांस के नाइस शहर के एक चर्च में गुरुवार सुबह  9 बजे चाकू से हमला हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया। बताया जा रहा है कि ये आतंकी हमला भी हो सकता है। शहर के नोट्रे डेम चर्च में ये हमला हुआ। हमला तब हुआ जब चर्च में अच्छी खास संख्या में लोग प्रार्थना के लिए जुटे थे। बता दें कि नोट्रे डेम चर्च नाइस शहर के सबसे बड़े चर्च में से एक है। इससे पहले भी इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। नाइस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक में से एक चर्च का वार्डन है। इससे पहले पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या पैगंबर का कार्टून द‍िखाने पर की गई थी। इस घटना के बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अभिव्‍यक्ति की आजादी के अध‍िकार का जमकर समर्थन किया।


© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved