Post Views 11
December 3, 2018
जोधपुर. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यहां के उम्मेद भवन पैलेस की बारादरी में रविवार देर रात हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई। पैलेस के प्लाजा एरिया में मंडप बनाया गया था, जहां बेंगलूरू से आए पंडित चंद्रशेखर शर्मा की अगुआई में 11 पंडितों ने शादी के मंत्र पढ़े। इस दौरान जूते छिपाने की रस्म भी हुई। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेजों के अनुसार प्रियंका की कजिन परिणीति ने निक से जूते छिपाई के लिए करीब 3.5 करोड़ (5 लाख डॉलर) मांगे थे। निक ने कितना नेग दिया, यह पता नहीं चल पाया।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved