Post Views 51
May 22, 2025
उदयपुर। अरावली पर्वतमाला पर आयोजित कार्यशाला के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा उदयपुर दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने बायोलॉजिकल पार्क का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क के हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। इसमें अनियमितता मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने डीएफओ सुनील को लताड़ भी लगाई। सुबह मंत्री संजय शर्मा अचानक बायोलॉजिकल पार्क पहुंचे थे और वहां हाजिरी रजिस्टर को चेक किया। हाजिरी रजिस्टर में दो कर्मचारियों के पिछले कई दिनों से साइन नहीं दिखे, जबकि वे नौकरी पर रोजाना आ रहे हैं। ऐसे ने डीएफओ सुनील और रेंजर को बुलाकर जवाब मांगा। 5 से 10 मिनट वे पार्क में रुके और फिर रवाना हो गए। आपको बता दें कि उदयपुर की एक निजी होटल में अरावली भू दृश्य पुनरुद्धार एवं जैव विविधता कार्यशाला का आयोजन चल रहा है। इसका उद्घाटन एक दिन पहले केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया। इसी कार्यशाला में मंत्री संजय शर्मा भी पहुंचे हैं।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved