Post Views 11
June 28, 2022
नगर निगम के अवैध निर्माण शाखा के प्रभारी अधिकारी व सचिव पुरुषोत्तम पंवार के नेतृत्व में मंगलवार को नगर निगम की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से शहर के दरगाह बाजार लाखन कोटड़ी इलाके में सीज कार्रवाई को अंजाम दिया।
नगर निगम सचिव पुरुषोत्तम पंवार ने बताया कि सैयद शाहनारा व सैयद महमूद के द्वारा G+1 की स्वीकृति लेने के बावजूद अवैध तरीके से G+6 का निर्माण कराया जा रहा है। पूर्व में भी अवैध निर्माण को सीज किया गया था बावजूद इसके निर्माण जारी रखा। कई बार अवैध निर्माणकर्ता को नोटिस भी दिए गए बावजूद इसके निर्माण कार्य बंद नहीं किया गया। आज निगम की टीम ने इस निर्माण को सीज किया है। साथ ही अवैध निर्माणकर्ता को पाबंद किया है कि वह उचित जवाब तय समय सीमा में नगर निगम में पेश करें अन्यथा उसका अवैध निर्माण अतिक्रमण मानकर तोड़ दिया जाएगा। राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की धारा 194 (7) च के अंतर्गत आज निर्माण को सीज किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved