Post Views 11
June 27, 2022
अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील के किनारे रामप्रसाद घाट पर पूर्व में बनाई गई चौपाटी पर गुणवत्ता विहीन कार्य के चलते अब फर्श जगह जगह से टूटने ओर धंसने लगा है। हालांकि पूर्व टूटी दीवारों व लोहे की ग्रिल की रिपेयर करा दी गई है।
वही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में गुणवत्ता विहीन हुए कार्य के चलते कुछ समय पूर्व ही बनाई गई चौपाटी के फर्श, झील किनारे बनाई गई दीवार क्षतिग्रस्त होने लगी है। जगह-जगह से फर्श धंस गया है। दीवारों के बीच दरारें आ गई है।
ऐसे में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करोड़ों रुपए की कार्य कराए जा रहे हैं लेकिन गुणवत्ता विहीन कराए गए कार्यों की मरम्मत नहीं की जा रही जो कभी भी बड़े हादसे को अंजाम दे सकती हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन को समय रहते इसकी मरम्मत करानी चाहिए अन्यथा कभी भी हादसा होगा। आज भी पाबंदी के बावजूद रामप्रसाद घाट पर दीवार के पास से उतरकर लोग कपड़े धो रहे हैं और नहा रहे हैं। जिस पर रोक लगाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। ठीक उसी के ऊपर फर्श धंसने लगी है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved