Post Views 11
June 27, 2022
शास्त्री नगर में रहने वाले एक पैर से विकलांग रिटायर्ड फौजी करण लाल ढीलवाल पिछले डेढ़ साल से अपनी ही जमीन पाने के लिए भू माफिया और पुलिस के बीच घनचक्कर बन कर कभी सिविल लाइंस थाना तो कभी पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर लगा लगा कर थक चुका है।
सोमवार को एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे प्रार्थी करण लाल ढीलवाल ने बताया कि उसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट सिविल लाइन थाने में 71/ 2021 दर्ज है। लेकिन उसकी प्रति आज तक उसे पुलिस द्वारा उपलब्ध नहीं करवाई गई। साथ ही अनुसंधान अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक चांद सिंह अभियुक्त गणों से मिलीभगत कर प्रकरण की जांच को प्रभावित कर रहा है और उसकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं करवा रहा। इस मामले में पूर्व में जांच अधिकारी बदलने की मांग को लेकर वह पुलिस अधीक्षक से मिला था जिस पर उन्होंने एएसपी विकास सांगवान को जांच सौंप दी लेकिन घूम फिर कर वापस से जांच चांद सिंह सहायक उपनिरीक्षक के पास चली गई और सहायक उपनिरीक्षक चांद सिंह उसे लगातार हैरान और परेशान कर रहा है। करण लाल ने बताया कि यदि जल्द उसे न्याय नहीं मिला तो वह जिला कलेक्ट्रेट के बाहर आमरण अनशन शुरू करेगा।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved